Advertisement

Breaking: बांका में मनाया गया अम्बेडकर सह महावीर जयंती

सम्वाददाता।बांका।

 

चमन साह सरस्वती विद्या मंदिर, जगतपुर, बाँका में डॉ. भीमराव अम्बेडकर सह महावीर जयंती को घूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मिथिलेश कुमार ठाकुर द्वारा दीप प्रज्जलित कर किया गया। तत्पश्चात विद्यालय परिवार द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर व महावीर जी की तस्वीर पर पुष्पार्चन किया गया। इस मौके पर बोलते हुए प्रधानाचार्य मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा भीमराव अंबेडकर समानता और भाईचारे के प्रबल समर्थक थे। डॉ महावीर स्वामी ने लोगों को उच्च नैतिक जीवन जीने की शिक्षा दी दोनों महापुरुषों के जीवन आदर्शों को अपनाने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य रसिकलाल यादव व विद्यालय के छात्र आर्यन एवं छात्रा राजलक्ष्मी और साझी प्रिया ने भी दोनों महापुरुषों के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। मंच का संचालन वरिष्ट आचार्या संजना सिन्हा के द्वारा किया गया।


इस मौके पर वरिष आचार्य विनय कुमार सिंह कार्यक्रम प्रमुख विक्रांत पाठक, मिथिलेश चौधरी, विवेकानंद सिंह, अर्चना राजहंस, राजेश मिश्रा, मणि कति मंडल, गौतम पाठक, दिलीप झा, तृविनाच क्षा, अभय कुमार, संजीव कुमार सुधांशु, पल्लवी कुमारी, प्रदीप कुमार, निरंजन कुमार सलैंदर कुमार, नीरज कुमार, पप्पु कु सिंह, आशीष अमन, धर्मेन्द्र कुमार, राजीव कु· यादव, हीना कुमारी उपस्थित थे।