-फॉल्ट के कारण सकरी गांव में विद्युत आपूर्ति बाधित
बन्दरा।दीपक।
11 हज़ार एवं 440 बोल्ट विद्युत पोल पर आई तकनीकी खराबी के कारण पिछले 3 दिनों से प्रखंड क्षेत्र के घोषरामा फीडर के अंतर्गत सकरी मन गांव में विद्युत आपूर्ति बाधित है। जिसके कारण से लोगों में बेचैनी है। गांव में 4 वार्डों का नल जल योजना का जलापूर्ति बाधित है। बताया जाता है कि सकरी मन (नदी) में मछुआरों द्वारा पानी उपछने के लिए करीब आधा दर्जन मोटरों का प्रयोग किया जा रहा था। जिसके कारण से विद्युत आपूर्ति में तकनीकी बाधा उत्पन्न हो गया है। ग्रामीणों का बताना है कि तकनीकी खराबी के कारण से सकरी मन गांव में लगाए गए ट्रांसफार्मर से जुड़े हुए सैंकड़ों उपभोक्ताओं का पिछले 3 दिनों से विद्युत आपूर्ति बाधित है। इस मामले की शिकायत विभागीय अधिकारियों एवं विद्युत कर्मियों को करने के बावजूद फॉल्ट को नहीं ठीक को जा सकी है।

आधिकारिक कार्रवाई भी नहीं हो सकी है। इसके कारण से विद्युत उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी है। ग्रामीण विद्युत उपभोक्ताओं का बताना है कि नियमित रूप से विद्युत बिल का भुगतान करने के बावजूद विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था गर्मी की शुरुआत के साथ हीं बढ़ गए हैं। रात के अंधेरे के बीच जहां लोगों का भीषण गर्मी में रहना मुश्किल हो रहा है।वहीं दिन में भीषण धूप एवं गर्मी के बीच लोग जैसे तैसे समय गुजार रहे हैं। आपूर्ति बाधित होने के कारण से गांव के बड़े बुजुर्ग एवं बच्चे बीमार भी पढ़ने लगे हैं। वही दैनिक कार्य भी प्रभावित हैं।गांव के लोगों की मोबाइल सहित विद्युत चालित इलेक्ट्रॉनिक सामने बन्द है। इस संबंध में प्रयास के बावजूद विद्युत विभाग के स्थानीय एसडीओ से बातचीत नहीं हो सकी है।












