-पीयर थाना में भूमि विवाद के मामलों की हुई सुनवाई
बंदरा।दीपक।
पियर थाना में शनिवार को भूमि विवाद के मामले को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न मामलों की सुनवाई की गई। बंदरा अंचल के सीआई विजय कुमार तिवारी ने बताया कि जनता दरबार में बिशनपुर मेहसी, सिमरा तथा तेपरी के 3 नए मामले आए। जो रैयती जमीन में विवाद से जुड़ा हुआ है। इस मामले में प्रतिवादी को नोटिस जारी किया गया है। वहीं नूनफारा एवं पिरापुर के दो पुराने मामलों की सुनवाई की गई। मामले के प्रतिवादी को अगले शनिवार को बुलाया गया है।













