-नवनिर्वाचित उपमुख्य पार्षद ने सौपा ज्ञापन, सुरक्षा मे जुटे रहे अधिकारी
वैशाली / सुधांशु।
गोरौल नगर पंचायत के नवनिर्वाचित उपमुख्य पार्षद धनमंती देवी ने मुख्यमंत्री को मोमेंटो देकर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने आठ सूत्री मांगपत्र भी सीएम नीतीश कुमार को सौंपा है जिसमे नगर पंचायत गोरौल विजली के खम्भों पर स्ट्रीट लाइट, सामुदायिक भवन,सार्वजनिक शौचालय,बस पड़ाव, ऊर्जा संचालित शवदाह गृह, शुद्ध पेजल ,यात्री शेड,विवाह भवन ,नाला निर्माण कराने की मांग किया गया है। जिससे नगर पंचायत का विकास हो सके। वही आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा भी मानदेय बढ़ाने को लेकर एक ज्ञापन सीएम को सौंपा गया है।जिला पार्षद रूबी कुमारी ने भी एक ज्ञापन देकर सोधो अस्पताल में 24 घण्टे सेवा बहाल करने की मांग किया है।

——————————————-
सुरक्षा मे मे लगे रहे यें अधिकारी :
गोरौल।शनिवार को मुख्यमंत्री के समाधान यात्रा के दौरान प्रशासन भी चुस्तदुरुस्त दिखा।मिडल स्कुल हरशेर में मुख्यमंत्री के बैठने के लिये पंडाल लगाया गया था। इसके चारों ओर सुरक्षा के लिये भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया था।लोगो के घरों के छत पर भी पुलिस मोर्चा संभलकर बैठा हुआ था। कई आईएएस एवं आपीएस अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था को देख रहे थे। तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त गोपाल मीणा,जिलाधिकारी यशपाल मीणा, आरक्षी अधीक्षक मनीष कुमार के अलावे आपीएस अधिकारी पंकज सिन्हा, संजय कुमार, उप विकास आयुक्त चित्रगुप्त कुमार, एसडीओ अरुण कुमार, संदीप कुमार , डॉ प्रेरणा सिंह,एसडीपीओ पूनम केशरी,मनोज कुमार,संजीव कुमार सहित सैकड़ो अधिकारी लगे हुय थे।गोरौल थाना क्षेत्र में हरशेर एवं हुसेना खुर्द यानी दो जगहों पर मुख्यमंत्री का समाधान यात्रा कार्यक्रम आयोजित था।











