Advertisement

Breaking: देवर-भौजाई के साथ मारपीट कर सोलिंग पर पटकने तथा लज्जा भंग करने की प्राथमिकी दर्ज

-देवर-भौजाई के साथ मारपीट कर सोलिंग पर पटकने तथा लज्जा भंग करने की प्राथमिकी दर्ज

बंदरा। दीपक।

पियर थाना क्षेत्र के पीपरपतिया गांव के सुरेंद्र राय ने पियर थाना को आवेदन देकर मारपीट कर सोलिंग पर पटकर घसीटने तथा उसकी भौजाई को नग्न कर लज्जा भंग करने आदि से संबंधित प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया है कि 14 तारीख की सुबह कृष्ण कुमार राय उर्फ किशुन राय उसकी विधवा भाभी सुशीला देवी को नशे की हालत में अकारण गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। भाभी के चिल्लाने पर वे बचाने वहां गए। इस दौरान उसके साथ भी गाली गलौज एवं मारपीट की गई तथा सोलिंग पर पटककर घिसटने लगा। लोहे की रॉड उठाकर जानलेवा हमला कर दिया गया। इस दौरान भाभी द्वारा बीच-बचाव करने पर उसकी साड़ी खोलकर नग्न कर दिया गया।

जिससे उसकी लज्जा भंग हो गई। लोगों के जुटने पर उन दोनों की जान बच सकी। इस दौरान नकदी छिनने तथा जान से मारने की धमकी की बात भी कही गयी हस। घटना के बाद बन्दरा सरकारी अस्पताल में उनका इलाज कराया गया।इस मामले में पियर थाना के अध्यक्ष रवि कुमार गुप्ता ने गुरुवार की शाम बताया कि पीड़ित द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर घटनाक्रम की प्राथमिकी दर्ज की गई है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।