Advertisement

Breaking: चंदौली में पड़ोसी गांव के लोगों ने की महिला के साथ मारपीट,प्राथमिकी दर्ज

-चंदौली में पड़ोसी गांव के लोगों ने की महिला के साथ मारपीट,प्राथमिकी दर्ज

बन्दरा। दीपक।

पीयर थाना क्षेत्र के चंदौली में आपसी विवाद को लेकर मारपीट की घटना हुई है।इस संदर्भ में पियर थाना में मामला दर्ज कराया गया है। पियर थाना के अध्यक्ष पंकज यादव ने सोमवार को बताया कि चंदौली की रामपुकार राय की पत्नी के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर मारपीट आदि से संबंधित मामला दर्ज किया गया है। जिसमें पड़ोसी कुंभरौल गांव के करीब आधा दर्जन लोगों को नामजद कराया गया है। घटना का कारण पुराना विवाद बताया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।