-कुढ़नी विधान सभा उप निर्वाचन का चुनाव प्रचार थमा,बढ़ाई गई प्रशानिक सख्ती
संवाददाता। मुजफ्फरपुर।
93-कुढ़नी विधान सभा उप निर्वाचन 2022 में चुनाव प्रचार थम गया। जिला प्रशासन ने शांतिपणर््ूा, निष्पक्ष एवं भयमुक्त निर्वाचन की दिशा में सभी आवश्यक तैयारी पूरी कर ली गई है। मतदान के लिए सामग्री के साथ कार्मिकों का बूथ पर जाने तथा आवश्यक दिशा निदेश देने के लिए 04.12.2022 को 10ः00 बजे पूर्वाह्न जिला पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा ब्रीफ किया जायेगा। सिकंदरपुर स्थित स्टेडियम में की जा रही/की गई तैयारियों का जायजा लेने आज जिला पदाधिकारी पहुंचे। उन्होनें बारीकी से कर्मियों की बैठने की व्यवस्था, वाहन कोषांग में की गई आवश्यक तैयारी तथा ईवीएम वेयर हाॅउस परिसर का निरीक्षण किया।

उन्होनें अनुमंडल पदाधिकारी और नगर निगम को मैदान में जल का छिड़काव और साफ-सफाई सुनिश्चित कराने का निदेश दिया गया। कार्मिक कोषांग के नोडल पदाधिकारी को निदेश देते हुए उन्होनें कहा कि सभी स्थलों पर साईनेज/ सूची स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करे जिससे कोई समस्या न हो। आरडीएस कॉलेज स्थित पोल्ड ईवीएम संग्रहण स्थल पर जाकर आवश्यक तैयारियों का भी निरीक्षण किया। रिसीविंग काउंटर और प्रतीक्षा स्थल का मुआयना किया गया। गौरतलब है कि मतदान के बाद आरडीएस कॉलेज में ही निर्मित स्ट्रांग रूम में ईवीएम रखे जायेगें। मौके पर सभी अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी पश्चिमी, उप निर्वाचन पदाधिकारी तथा अन्य नोडल पदाधिकारी उपस्थित थे।












