Breaking News:
-मुजफ्फरपुर के औराई में बस की चपेट में आने से महिला की मौत,अफरातफरी का माहौल
मुजफ्फरपुर(बिहार)।सम्वाददाता।
मुजफ्फरपुर जिले के औराई में बस की चपेट में आने से महिला की मौत हो गयी। जिसके बाद गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।इस दौरान लोगों में अफरातफरी का माहौल उतपन्न हो गया।
बताया जा रहा है कि मामला सरकारी बस में हुई। कंडक्टर एवं सहयात्री से सीट पर बैठने को लेकर विवाद के दौरान चलती गाड़ी का ब्रेक मारने के क्रम में झटके से बस से गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। जिसे इलाज के लिए औराई लाया जा रहा था।इसी दौरान बीच रास्ते में ही महिला की मौत हो गयी।

जिसकी पहचान रामती बेगम पति साबुद्दीन,ग्राम धर्म कांटा के रूप में की गई है। लोगों ने बताया कि औराई चौक पर बस चालक व बस कंडेक्टर बस को छोड़कर मौके से फरार हो गया। जिसके बाद काफी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी। औराई थाने की पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम भेजने की कार्यवाई की गई।
इससे पहले मुआवजे की मांग को लेकर लगभग 2 घंटा रोड जाम रखा गया। पुलिस एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा लोगों को समझाकर जाम हटवाया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल भेजवाई गयी।
















