-बन्द स्कूल का गेट तोड़कर सामानों की चोरी
बंदरा।दीपक।
पियर थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय फतेहउल्लाहपुर बलहिया में शनिवार की रात चोरों ने कक्ष का किवाड़ तोड़कर साउंड सिस्टम,मोटर, खाना बनाने का बर्तन सहित करीब 50 हज़ार रुपये की सामानों की चोरी कर ली।

रविवार की सुबह स्कूल के शिक्षकों को घटनाक्रम की जानकारी मिली।सहायक शिक्षक संजू कुमार निषाद ने बताया कि जब वे स्कूल पहुंचे तो कमरे का दरवाजा टुटा हुआ था और कक्ष के अंदर से सामान गायब थे।मामले की सूचना पियर थाने की पुलिस को दी गयी । जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
















