-आशा व फेसिलिटेटर कार्यकर्ता विभिन्न मांगों को लेकर आगामी 17 जनवरी को करेंगी पीएचसी पर धरना प्रदर्शन
पूसा। दीपक तिवारी।
पूसा प्रखंड के ठहरा में रविवार को बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ ( गोप गुट) के बैनर तले आशा एवं फैसिलेटेटर कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई।जिसकी अध्यक्षता आशा संघ की प्रखंड अध्यक्ष कल्पना सिन्हा ने की।बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में पूसा प्रखंड के भाकपा माले के प्रखंड सचिव अमित कुमार व बतौर अतिथि ऑल इंडिया स्कीम वर्क्स के जिला प्रभारी सह भाकपा माले के जिला कमिटी सदस्य महेश कुमार मौजूद रहे। बैठक में आशा कार्यकर्ताओं को मिलने वाली मासिक ‘ पारिश्रमिक ‘ शब्द को मासिक मानदेय करने की मांग , आशा फेसिलेटेटर का प्लस पोलियो अभियान में किए गए कार्य का माह नवंबर 2020 से अभी तक भुगतान नही होने को लेकर आक्रोश जताते हुए अविलंब भुगतान को लेकर कार्य योजना बनाई गई।साथ ही फेसिलेटेटर द्वारा फाइलेरिया पर्यवेक्षक का भुगतान नही होने व भोलेन्टियर का भी भुगतान नही होने को लेकर रोष जताया गया।साथ ही आशा कार्यकर्ताओं के पिछले कार्यों को लेकर समीक्षा के साथ आशा कार्यकर्ताओं व फेसिलेटेटर के साथ हो रहे अन्याय पर विस्तार से चर्चा की गई।

जिसके बाद सर्वसहमति से आशा व आशा फैसिलिटेटर कार्यकर्ताओं ने आगामी 17 जनवरी को पीएचसी पूसा पर धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया।इस दौरान भाकपा माले के लेवी नवीकरण व पार्टी की होने वाली महाधिवेशन की तैयारी को लेकर चर्चा करते हुए हजारों की संख्या में महाधिवेशन में भाग लेने की सहमति भी बनी।वही बैठक को संबोधित करते हुए पर्यवेक्षक पूसा माले के प्रखंड सचिव अमित कुमार ने कहा की आशा कार्यकर्ताओं व फैसिलेटेटरों का काम के हिसाब से वेतन बढ़ना चाहिए।उन्होंने कहा की ये स्वास्थ्य विभाग की जमीनी कार्यकर्ता है,जो दिन रात काम करती है।उन्हें सम्मानजनक राशि देने से केंद्र व राज्य सरकार दोनो भाग रही है।इसके लिए हम सभी चरणबद्ध आंदोलन कर आशा कार्यकर्ताओं व फेसिलेटेटरों को न्याय दिलाने के लिए दृढ़ संकल्पित है।मौके पर कुमारी सीमा,संगीता कुमारी,चंचला कुमारी,गुंजन कुमारी,कुमारी रंजन प्रसाद,अनिता कुमारी,अनिता देवी सहित दर्जनों आशा कार्यकर्ता व आशा फेसिलिटेटर मौजूद रही।
















