धनबाद।दिलीप।
टासरा विधुत सबस्टेशन में डीएल-2 के 45 ग्रामीणों को झुठे मुकदमे में फंसाए जाने आदि मामलों को लेकर वार्ता के लिये पहुंचे जेएमएम धनबाद जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह और झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के केंद्रीय सचिव सपन बनर्जी ।
सिंदरी विधान सभा क्षेत्र के गोशाला ओपी अंतर्गत टासरा विधुत सबस्टेशन में डीएल-2 के 45 ग्रामीणों को झुठे मुकदमे में फंसाए जाने, बिल में गड़बड़ी, बीपीएल को कनेक्शन देने में व्याप्त भ्रष्टाचार आदि मामलों को लेकर जेएमएम धनबाद जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह और झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के केंद्रीय सचिव सपन बनर्जी के नेतृत्व में डीएल-2 ग्रामीणों को लेकर वार्ता करने के लिए कार्यालय पहुंचे। लेकिन उनके पहुंचने कि सूचना मिलते ही जेई और इंजीनियर कार्यालय छोड़कर भाग गए।



झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के केंद्रीय सचिव सपन बनर्जी ने बताया कि डीएल-2 के 45 ग्रामीणों को झूठे मुकदमे में फंसाये जाने और ग्रमीणों की समस्याओं को लेकर वार्ता करने पहुंचे लेकिन जेई और इंजीनियर कार्यालय छोड़कर भाग गए है।वही जेएमएम धनबाद जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह जब उनसे फोन पर वार्ता की तो जे ई साहब ने छुट्टी पर रहने की बात कह वार्ता को अगले बुधवार करने की बात कही।





मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि ग्रमीणों की समस्या का वार्ता कर निराकरण किया जाएगा वरना फिर आगे कि कार्रवाई तेज किया जाएगा।
मौके पर दिलीप साव, परवीन महतो, अशोक महतो, मिहिर मंडल, मलाइचन्द महतो, बिक्की सहित डीएल-2 के ग्रामीण मौजूद थे।











