-वरीय शिक्षक तेज नारायण साह को समारोहपूर्वक दी गई विदाई
साहेबगंज। राजकीय प्राथमिक विद्यालय बंगरा गाछी टोला मुसहर, साहेबगंज में वरीय शिक्षक तेज नारायण साह के सरप्लस के तहत स्थानांतरण होने पर विद्यालय परिसर में विदाई समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। समारोह में शिक्षकों ने उनके कार्यकाल, शिक्षण योगदान और विद्यालय के प्रति समर्पण को याद करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विदाई समारोह का आयोजन विद्यालय की प्रधान शिक्षिका प्रमिला कुमुद के साथ शिक्षिका सुमन कुमारी एवं शिक्षक अखिलेश कुमार और उमेश कुमार वर्मा के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजकेश्वर सिंह, उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका स्मिता तथा मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजदेव प्रसाद भी शामिल हुए।












