-चार बार सांसद रहे पूर्व राजनीतिज्ञ, शिक्षाविद एवं स्वतंत्रता सेनानी अजीत कुमार मेहता का निधन
समस्तीपुर। समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र से चार बार सांसद रहे पूर्व राजनीतिज्ञ, शिक्षाविद एवं स्वतंत्रता सेनानी अजीत कुमार मेहता का निधन हो गया। उन्होंने शनिवार की सुबह करीब तीन बजे दिल्ली के नोएडा स्थित अपनी बेटी के आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है।
अजीत कुमार मेहता मूल रूप से समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड अंतर्गत फतेहपुर गांव के रहने वाले थे।

वे समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र का चार बार प्रतिनिधित्व कर चुके थे। उन्हें छठी, सातवीं, 11वीं और 12वीं लोकसभा के लिए सांसद चुना गया था।
राजनीति के साथ-साथ वे शिक्षाविद और स्वतंत्रता सेनानी के रूप में भी अपनी पहचान रखते थे। उनके निधन से समस्तीपुर ने राजनीति, शिक्षा और सामाजिक जीवन से जुड़े एक अनुभवी व्यक्तित्व को खो दिया है।
पूर्व सांसद अजीत कुमार मेहता का अंतिम संस्कार दिल्ली में ही किया जाएगा।












