Advertisement

-कोहरे का असर: मुजफ्फरपुर समेत कई मार्गों की ट्रेनें तीन महीने तक रहेंगी रद्द, कई के फेरे भी घटे

-कोहरे का असर: मुजफ्फरपुर समेत कई मार्गों की ट्रेनें तीन महीने तक रहेंगी रद्द, कई के फेरे भी घटे

-1 दिसंबर से 28 फरवरी 2027 तक लागू रहेगा रेलवे का नया टाइम टेबल -प्रयागराज-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें प्रभावित

मुजफ्फरपुर। कोहरे के मौसम में सुरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित करने के लिए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत एक दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। इस दौरान कुछ ट्रेनों को पूरी तरह रद्द किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों के परिचालन के दिनों में कटौती की गई है। रेलवे के इस फैसले से मुजफ्फरपुर समेत विभिन्न मार्गों पर सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है।

रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, गाड़ी संख्या 14112 प्रयागराज जंक्शन-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस और 14111 मुजफ्फरपुर-प्रयागराज जंक्शन एक्सप्रेस दो दिसंबर से 24 फरवरी तक रद्द रहेंगी। वहीं, गाड़ी संख्या 14523 बरौनी-अंबाला हरिहर एक्सप्रेस तीन दिसंबर से एक मार्च तक तथा 14524 अंबाला-बरौनी हरिहर एक्सप्रेस एक दिसंबर से 27 फरवरी तक रद्द रहेगी।

इसी तरह गाड़ी संख्या 15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस चार दिसंबर से 26 फरवरी तक और 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस छह दिसंबर से 28 फरवरी तक रद्द रहेगी।

बाघ और अवध असम एक्सप्रेस के फेरे भी घटे:

रेलवे ने कुछ ट्रेनों के परिचालन के दिनों में भी कटौती की है। गाड़ी संख्या 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस तीन दिसंबर से 25 फरवरी तक प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को रद्द रहेगी। जबकि 11124 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस चार दिसंबर से 26 फरवरी तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को नहीं चलेगी।

गाड़ी संख्या 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध असम एक्सप्रेस पांच दिसंबर से 27 फरवरी तक प्रत्येक शनिवार को तथा 15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस आठ दिसंबर से दो मार्च तक प्रत्येक मंगलवार को रद्द रहेगी।

हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस भी प्रभावित:

हावड़ा और काठगोदाम के बीच चलने वाली बाघ एक्सप्रेस के परिचालन में भी बदलाव किया गया है। गाड़ी संख्या 13019 हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस छह दिसंबर से 28 फरवरी तक प्रत्येक रविवार को रद्द रहेगी। वहीं, 13020 काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस आठ दिसंबर से दो मार्च तक प्रत्येक मंगलवार को नहीं चलेगी।

यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की अपील:

रेलवे प्रशासन के अनुसार, सर्दियों में कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन में कठिनाई होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा की योजना बनाने से पहले संबंधित ट्रेन की निर्धारित तिथि और परिचालन की अद्यतन स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि स्टेशन पहुंचने के बाद किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।