Advertisement

राजापाकर में 100 विद्यालयों के शिक्षकों का टीएआरएल प्रशिक्षण शुरू, शिक्षण पद्धति को प्रभावी बनाने पर जोर

-राजापाकर में 100 विद्यालयों के शिक्षकों का टीएआरएल प्रशिक्षण शुरू, शिक्षण पद्धति को प्रभावी बनाने पर जोर

राजापाकर-संजय श्रीवास्तव। शिक्षा विभाग द्वारा संचालित टीएआरएल कार्यक्रम के अंतर्गत प्रखंड के 100 प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों के वर्ग 4 से 8 तक के शिक्षकों के लिए चार दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन बुनियादी विद्यालय, नारायणपुर बुजुर्ग पूर्वी शाखा में किया गया है। यह प्रशिक्षण 26 नवंबर से 30 नवंबर तक संचालित होगा।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुधी रंजन कुमार, विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजीत कुमार तथा जिले से आए टीएआरएल कार्यक्रम के अनुश्रवणकर्ता अमित कुमार सोलंकी एवं मोहम्मद इफ्तिखार अहमद ने संयुक्त रूप से किया।


प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को टीएआरएल कार्यक्रम के उद्देश्यों, शिक्षण प्रक्रिया और कक्षा में बच्चों की सीखने की क्षमता को बेहतर बनाने से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी जा रही है। कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर के रूप में उत्पल कांत, सुरेश साह, बृजेश मोहन एवं संजय कुमार ने अपनी भूमिका निभाई।
इस मौके पर प्रशिक्षक सहायक शिक्षक राजेश कुमार, कुमारी संयुक्ता, रूपेश कुमार एवं मुस्कान कुमारी उपस्थित रहे। वहीं प्रशिक्षण की व्यवस्था की जिम्मेदारी प्रखंड लेखापाल रशीद अहमद हुसैन खान ने संभाली।
प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों की शैक्षणिक दक्षता बढ़ाना तथा कक्षा 4 से 8 तक के विद्यार्थियों के सीखने के स्तर में सुधार लाना है।