Advertisement

उत्तर बिहार में मौसम रहेगा साफ,रात के तापमान में गिरावट से बढ़ेगी ठंड

-उत्तर बिहार में मौसम रहेगा साफ,रात के तापमान में गिरावट से बढ़ेगी ठंड

समस्तीपुर/पूसा। उत्तर बिहार में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदल रहा है। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र की ओर से गुरुवार, 19 नवंबर को जारी मौसम रिपोर्ट के अनुसार, अगले 24 घंटे तक मौसम साफ एवं शुष्क रहने की संभावना है।


मौसम रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार को अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री कम है। सुबह सात बजे सापेक्ष आर्द्रता 89 प्रतिशत और दोपहर दो बजे 58 प्रतिशत दर्ज की गई।