-युवाओं की पहल से बदली शिवदाहा पोखर सीढ़ीघाट की सूरत, रंग-रोगन कर बनाया आकर्षक
युवा सहयोग फाउंडेशन के बैनर तले युवाओं ने अपने खर्चे से सजाया छठ घाट, लोगों के बीच हो रही सराहना
दीपक कुमार/ गायघाट।
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर गायघाट प्रखंड के शिवदाहा स्थित पोखर सीढ़ीघाट की तस्वीर पूरी तरह बदल गई है। युवा सहयोग फाउंडेशन के बैनर तले स्थानीय युवाओं ने अपने निजी खर्च से घाट की साफ-सफाई, रंग-रोगन और आकर्षक सजावट कर इसे सुंदर रूप दिया है।
युवाओं ने सीढ़ी घाट की दीवारों और सीढ़ियों पर पेंटिंग कर पूरे परिसर को आकर्षक बना दिया है। उनकी मेहनत और आपसी सहयोग से शिवदाहा का यह घाट छठ पूजा के लिए बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है। घाट की सुंदरता देखते ही बन रही है।

खास बात यह है कि युवाओं ने किसी सरकारी सहायता का इंतजार किए बिना अपने खर्च और श्रम से इस कार्य को अंजाम दिया है। उनकी इस पहल से न केवल छठ व्रतियों को स्वच्छ और सुंदर घाट मिलेगा, बल्कि समाज में युवाओं की सकारात्मक भागीदारी का संदेश भी जाएगा।
स्थानीय लोगों ने युवा सहयोग फाउंडेशन के युवाओं की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सामाजिक कार्यों में युवाओं की ऐसी भागीदारी अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणादायक है।मौके पर युवा समाजसेवी संतोष यादव, गौतम मंडल, मनकुश मंडल, अजीत कुमार, शिवम कुमार, करण कुमार, रामनिवास, मनीष कुमार महतो, मिंटू कुमार मंडल,अभिषेक कुमार,शंकर कुमार आदि सक्रीय रूप से शामिल हैं।












