-विश्व बैंक की टीम ने मुजफ्फरपुर में रिवर फ्रंट परियोजना का लिया जायजा
मुजफ्फरपुर। प्रस्तावित रिवर फ्रंट परियोजना को लेकर विश्व बैंक की टीम ने गुरुवार को मुजफ्फरपुर का दौरा किया। टीम ने परियोजना के तहत सामाजिक एवं पर्यावरणीय पहलुओं का स्थलीय जायजा लेते हुए प्रस्तावित विकास कार्यों की संभावनाओं का अवलोकन किया।
दौरे के दौरान नगर निगम के पदाधिकारी एवं मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारी विश्व बैंक की टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे। टीम ने सिकंदरपुर लेकफ्रंट तथा बूढ़ी गंडक नदी के किनारे प्रस्तावित विकास कार्यों को लेकर स्थानीय परिस्थितियों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान नदी एवं आसपास के क्षेत्र के पर्यावरणीय पहलुओं, स्थानीय परिस्थितियों तथा प्रस्तावित रिवर फ्रंट विकास की संभावनाओं को समझने का प्रयास किया गया। अधिकारियों ने टीम को परियोजना से संबंधित आवश्यक जानकारी भी उपलब्ध कराई।
रिवर फ्रंट परियोजना के तहत बूढ़ी गंडक नदी के किनारे क्षेत्र के विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, नागरिक सुविधाओं और सार्वजनिक उपयोग के लिए बेहतर स्थान विकसित करने की संभावनाओं पर काम किया जाना प्रस्तावित है। विश्व बैंक की टीम के दौरे को परियोजना की आगे की प्रक्रिया के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
#WorldBank #Muzaffarpur #RiverFront #GreenBlueCorridor #MuzaffarpurSmartCity #MuzaffarpurNagarNigam












