-टीबी मुक्त बिहार अभियान में पटना की पांच आशा कार्यकर्ता सम्मानित
-टीबी चैंपियन के रूप में पांच अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को भी मिला सम्मान
पटना। टीबी मुक्त बिहार अभियान में बेहतर योगदान देने वाली पटना जिले की पांच आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही जिले के पांच अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को टीबी चैंपियन के रूप में सम्मान प्रदान किया गया।
पटना स्थित लोक भवन में आयोजित उच्चस्तरीय विचार-विमर्श संगोष्ठी में यह सम्मान समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने की, जबकि स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार सह-अध्यक्ष रहे। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के वरीय अधिकारी भी मौजूद रहे।

टीबी मुक्त बिहार कार्यक्रम के तहत सम्मानित आशा कार्यकर्ताओं में पटना सदर की गायत्री देवी, गुलमहियाचक की लक्ष्मी कुमारी, दानापुर-मखदुमपुर की तरन्नुम तब्बसूम, पुनपुन की सरिता देवी और दानापुर की उर्मिला देवी शामिल हैं।
वहीं, टीबी चैंपियन के रूप में दनियावां की सुधा कुमारी, फुलवारीशरीफ की रेखा देवी, मसौढ़ी के बृज मोहन सिंह, मारुफगंज की शम्मा प्रवीण और खाजपुरा की जीनत कमील को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में टीबी उन्मूलन अभियान की प्रगति, चुनौतियों और आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। स्वास्थ्य विभाग ने टीबी की पहचान, जांच, उपचार और मरीजों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने में जमीनी स्तर पर काम करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।












