-महिला सहायता केन्द्र ने धूमधाम से मनाई तीसरी वर्षगांठ
मुजफ्फरपुर, 29 सितंबर। रामबाग स्थित विवाह भवन के सभागार में मंगलवार को महिला अधिकार महिला सहायता केन्द्र की तीसरी वर्षगांठ समारोहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता केन्द्र की आरती सिन्हा ने की। समारोह में मुख्य अतिथि सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी मौजूद रहे। इसके अलावा मिठनपुरा थाना के थानाध्यक्ष, महिला थाना की थाना प्रभारी सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता और प्रबुद्ध नागरिकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान महिला सहायता केन्द्र की ओर से पिछले तीन वर्षों में किए गए कार्यों की जानकारी दी गई। केन्द्र के अनुसार, इस अवधि में 2,000 से अधिक पीड़ित महिलाओं को न्याय और सहायता उपलब्ध कराने में सहयोग किया गया है।

वक्ताओं ने कहा कि महिला सहायता केन्द्र का उद्देश्य पीड़ित महिलाओं को सहारा देने के साथ उन्हें सुरक्षा, सम्मान और न्याय दिलाना है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया गया। इस दौरान महिलाओं को सुरक्षा और सम्मान का संकल्प दिलाया गया।
सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने कहा कि शांति समिति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में शांति समिति में एक भी महिला सदस्य नहीं है, इसलिए आगामी समय में कम से कम महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाना चाहिए।
समारोह में राखी शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष मोनालिसा राय, रंजन कुमार ओझा, राकेश पटेल, प्रभात कुमार ठाकुर, वार्ड 46 के पार्षद सैफ अली, मीरा कुमोद, संजुला सिन्हा, सीमा श्रीवास्तव, पूर्णिमा श्रीवास्तव, लीना रानी, रूपा श्रीवास्तव, सीमा रानी, सीमा चौधरी, पूनम गुप्ता, संध्या, अंजू शर्मा, अमित गुप्ता, सपना जलन सहित कई महिला एवं पुरुष सदस्य उपस्थित रहे।












