-हिंदी दिवस पर अनुमंडल कार्यालय पूर्वी में दिलाई गई हिंदी के प्रति निष्ठा की शपथ
मुजफ्फरपुर। हिंदी दिवस के अवसर पर सोमवार को अनुमंडल कार्यालय मुजफ्फरपुर पूर्वी में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी की मौजूदगी में कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मियों ने हिंदी के प्रति निष्ठा की शपथ ली।

इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मियों ने राजभाषा हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग और सरकारी कार्यों में हिंदी को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से हिंदी भाषा के प्रति सम्मान और इसके व्यापक उपयोग का संदेश दिया गया।












