Advertisement

Breaking: गायघाट में रघुवंश बाबू की छठी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा,जुटे लोग

Breaking: गायघाट में रघुवंश बाबू की छठी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा,जुटे लोBreaking: गायघाट में रघुवंश बाबू की छठी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा,जुटे लोग

दीपक कुमार/गायघाट

गायघाट। प्रख्यात समाजवादी नेता, ‘मनरेगा मैन’, भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वैशाली लोकसभा के पूर्व सांसद स्वर्गीय डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह की छठी पुण्यतिथि पर रविवार, 13 सितंबर 2026 को गायघाट में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया।

श्रद्धांजलि सभा में गायघाट विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में गायघाट के पूर्व विधायक निरंजन राय, बक्सर के राजद सांसद सुधाकर सिंह, पूर्व विधायक विजेंद्र चौधरी, युवा राजद नेता प्रभात किरण, नवयुवक नेता राहुल यादव सहित राजद के कई नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय रघुवंश प्रसाद सिंह ने अपना पूरा राजनीतिक जीवन गरीबों, किसानों, मजदूरों और ग्रामीण समाज के हितों के लिए समर्पित कर दिया। ग्रामीण विकास और मनरेगा के क्षेत्र में उनके योगदान को देश हमेशा याद रखेगा। उनकी सादगी, संघर्षशीलता और जनसेवा की भावना आज भी लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं मंच संचालन सागर यादव ने किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने स्व. रघुवंश प्रसाद सिंह के अधूरे सपनों को पूरा करने तथा समाज के कमजोर वर्गों के हित में लगातार कार्य करने का संकल्प लिया। अंत में लोगों ने दिवंगत नेता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।