-मोतिहारी को जाम से निजात दिलाने के लिए DM व SP ने संभाला मोर्चा, यातायात थाने में की बैठक
मोतिहारी, राजन द्विवेदी।
शहर में बढ़ती जाम की समस्या को लेकर जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव और एसपी स्वर्ण प्रभात ने सोमवार शाम यातायात थाना में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में सदर डीएसपी, प्रभारी यातायात सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में निर्णय लिया कि मुख्य बाजार और प्रमुख चौराहों के पास ठेला लगाने पर रोक रहेगी। छतौनी चौक के आसपास लगने वाले सभी ठेलों को नरेगा पार्क में शिफ्ट किया जाएगा, इसके लिए माइकिंग कर सूचना दी जाएगी।

साथ ही सड़कों के किनारे बेतरतीब खड़े तीन और चार पहिया वाहनों को हटाने और चालकों से पूछताछ कर कार्रवाई का निर्देश दिया। यातायात पुलिस को लगातार पेट्रोलिंग और चौकन्ना रहने को कहा।
बैठक के बाद डीएम और एसपी ने मीना बाजार से छतौनी चौक तक फ्लैग मार्च कर जाम की स्थिति का जायजा लिया।














