-जहानाबाद में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 20 हजार रुपये रिश्वत लेते कनीय अभियंता गिरफ्तार
जहानाबाद, 8 सितंबर 2026। जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जहानाबाद सदर प्रखंड के कनीय अभियंता अमन कुमार को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना की धावादल ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई की। टीम ने कनीय अभियंता अमन कुमार को कथित तौर पर 20,000 रुपये रिश्वत लेते हुए मौके पर ही पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के बाद निगरानी टीम आरोपी कनीय अभियंता को अपने साथ ले गई और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। मामले में रिश्वत की मांग किस कार्य के एवज में की गई थी, इसकी विस्तृत जानकारी निगरानी विभाग की जांच के बाद सामने आएगी।
निगरानी की इस कार्रवाई से सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश गया है। अधिकारियों ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।














