Advertisement

भाजपा मोतिहारी नगर उत्तरी मंडल की बैठक, तिरंगा यात्रा को सफल बनाने पर दिया जोर

-भाजपा मोतिहारी नगर उत्तरी मंडल की बैठक, तिरंगा यात्रा को सफल बनाने पर दिया जोर

मोतिहारी, राजन द्विवेदी।

भाजपा मोतिहारी नगर उत्तरी मंडल के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को ठाकुरबाड़ी स्थित जिला उपाध्यक्ष सुधांशु रंजन के आवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार ने की, जबकि संचालन मंडल महामंत्री उत्तम मिश्रा ने किया।

बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, पिछले एक महीने के कार्यक्रमों और आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई।

– ‘मन की बात’ में प्रथम स्थान पर बधाई

मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में लगातार प्रथम स्थान प्राप्त करने पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि मंडल के सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत, अनुशासन और सक्रियता का नतीजा है। कार्यकर्ताओं के समर्पण की वजह से ही पार्टी अपने लक्ष्य की ओर लगातार आगे बढ़ रही है।

– बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का आह्वान

बैठक में भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रकाश आस्थाना ने कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और पार्टी की नीतियों को आम लोगों तक पहुंचाने को कहा। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर पर और मजबूत बनाना सभी पदाधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी तिरंगा यात्रा को सफल बनाने में पूरी सक्रियता से जुटने का आह्वान किया।

– संगठन में समन्वय जरूरी : उप महापौर

उपमहापौर डॉ. लालबाबू प्रसाद ने पिछले महीने हुए कार्यक्रमों की समीक्षा की और आगामी कार्यक्रमों के लिए दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय, नियमित संपर्क और सक्रिय भागीदारी जरूरी है।

बैठक में पार्टी के वरिष्ठ सदस्य प्रो. विनय कुमार वर्मा, मीडिया प्रभारी गुलरेज शहजाद, डॉ. नरेन्द्र कुमार, नीता सिन्हा, शोभा गुप्ता, गीता देवी, मीरा देवी, निर्मला देवी, कंचन देवी, चंद्रशेखर गुप्ता, प्रेम कुमार, नूर आलम सैफी, मो. जमालुद्दीन, दीपक श्रीवास्तव, विशाल श्रीवास्तव, आदित्य राज, सविता वर्मा सहित मंडल के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।