-अघोरिया बाजार में बाबा गरीबनाथ सेवा दल का निःशुल्क कांवरिया शिविर, श्रद्धालुओं को मिल रही भोजन से लेकर दवा तक की सुविधा
मुजफ्फरपुर। सावन की सोमवारी को लेकर कांवरियों की सेवा के लिए बाबा गरीबनाथ सेवा दल रामगढ़ परिवार की ओर से अघोरिया बाजार स्थित सिटी कार्ट के समीप निःशुल्क कांवरिया सेवा शिविर लगाया गया है। शिविर में बाबा गरीबनाथ मंदिर जाने वाले कांवरिया बंधुओं के लिए विभिन्न प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
शिविर में कांवरियों को शरबत, पेयजल, गर्म पानी, फल, भोजन और दवा सहित आवश्यक सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। सेवा दल के सदस्य लगातार शिविर में मौजूद रहकर श्रद्धालुओं की जरूरतों का ध्यान रख रहे हैं।

रामगढ़ परिवार के अध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि रामगढ़ परिवार के 1400 से अधिक सदस्य कांवरियों की सेवा के लिए तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि सावन के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा को परिवार अपना सामाजिक दायित्व मानता है।
कार्यकारिणी अध्यक्ष सोनू चौहान ने बताया कि शिविर का संचालन सोमवार सुबह तक लगातार जारी रहेगा। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए शिविर की नियमित मॉनिटरिंग भी की जा रही है।
इस अवसर पर सौरव सोनी, अरुण मेहता, सोनू चौहान, राहुल जायसवाल, दीनानाथ, अभिषेक सूर्यवंशी, बिट्टू, सूरज, विक्की, नीलेश, पंकज, संजय, अमन, दीपराज, गोलू, दीपक, आदर्श सहित रामगढ़ परिवार के अन्य सदस्य सेवा कार्य में मौजूद रहे।












