-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर गायघाट में 25 जुलाई को छात्र-युवा प्रतिरोध मार्च
मुजफ्फरपुर/गायघाट।प्रखंड मुख्यालय परिसर में छात्र-युवा एकता की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में देशभर में विभिन्न मुद्दों को लेकर छात्रों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन का समर्थन करते हुए 25 जुलाई को गायघाट में प्रतिरोध मार्च निकालने का निर्णय लिया गया।
बैठक में बताया गया कि 25 जुलाई को शाम 4:00 बजे बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर परिसर से प्रतिरोध मार्च की शुरुआत होगी। यह मार्च प्रखंड परिसर से होते हुए कर्पूरी भवन सभागार में समाप्त होगा। आयोजकों के अनुसार, इस मार्च में छात्र, नौजवान, माताएं एवं बहनें बड़ी संख्या में शामिल होंगी।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर यह आंदोलन आयोजित किया जा रहा है। उनका कहना था कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
बैठक में राहुल कुमार, गोपाल यादव, प्रभात सिंह, नीतीश कुमार, छोटू कुमार, रोशन सिंह, राजीव कुमार, अजय गुप्ता, सचिन कुमार, राजीव यादव और अजीत कुमार सहित अन्य छात्र-युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।












