Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विद्यालयों में योगाभ्यास, स्वस्थ जीवन का लिया संकल्प

-अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विद्यालयों में योगाभ्यास, स्वस्थ जीवन का लिया संकल्प

राजापाकर/संजय श्रीवास्तव। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजापाकर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में योगाभ्यास एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षकों, ग्रामीणों एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न योगासनों, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया तथा स्वस्थ, संतुलित एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।
उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, राजापाकर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक विजय कुमार ने की, जबकि संचालन वरिष्ठ शिक्षक केशव नारायण राय ने किया। कार्यक्रम में योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नियमित योगाभ्यास को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक बताया गया।


वहीं पीएम श्री मध्य विद्यालय, राजापाकर में प्रधानाध्यापक प्रभात कुमार चौधरी की अध्यक्षता तथा शिक्षक देवानंद दास के संचालन में योग दिवस कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कर योग के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम में शिक्षक राजकुमार रवि, शिदरा शरीफ, रूपा कुमारी, धर्मेंद्र गुप्ता, अजय कुमार, शंभू प्रसाद सिंह, बिंदेश्वर प्रसाद सिंह, राजेश कुमार सहित अन्य शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने नियमित योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।