Advertisement

बेनीबाद थाना के पास ताड़ के पेड़ से युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी

-बेनीबाद थाना के पास ताड़ के पेड़ से युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी

मुजफ्फरपुर/गायघाट।दीपक। जिले के बेनीबाद थाना क्षेत्र से रविवार को एक दुखद एवं सनसनीखेज मामला सामने आया है। थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार के समीप स्थित एक ताड़ के पेड़ से 21 वर्षीय युवक का शव लटकता हुआ बरामद किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
मृतक की पहचान गोलू कुमार (21 वर्ष) के रूप में हुई है, जो महेशी मांझी का पुत्र बताया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह जब लोग बाजार की ओर जा रहे थे, तभी उनकी नजर पेड़ से लटके शव पर पड़ी। इसके बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और घटना की सूचना पुलिस को दी गई।


घटना स्थल बेनीबाद थाना के बिल्कुल समीप होने के कारण पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।
फिलहाल युवक की मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस आत्महत्या और अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। वहीं, घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। घटना को लेकर पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।