Advertisement

गायघाट में जन-सहयोग शिविर का विधायक कोमल सिंह ने किया उद्घाटन

-गायघाट में जन-सहयोग शिविर का विधायक कोमल सिंह ने किया उद्घाटन

-जरूरतमंदों के बीच निवास प्रमाण-पत्र एवं चेक का वितरण

-अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

मुजफ्फरपुर/गायघाट। दीपक कुमार। गायघाट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गायघाट प्रखंड के बरुआरी पंचायत में ‘सबका सम्मान – जीवन आसान’ निश्चय योजना के तहत आयोजित जन-सहयोग शिविर का उद्घाटन गायघाट की विधायक कोमल सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।

शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। इस दौरान विधायक ने क्षेत्र से आए जरूरतमंद एवं सम्मानित लोगों के बीच निवास प्रमाण-पत्र और चेक का वितरण किया। साथ ही आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र एवं उचित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

विधायक ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। जन-सहयोग शिविर के माध्यम से लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है ताकि आमजन को सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

मौके पर बीडीओ डॉ. संजय कुमार राय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे।