Advertisement

मुसहरी चौक के पास दो बाइकों की टक्कर में दो लोग घायल

-मुसहरी चौक के पास दो बाइकों की टक्कर में दो लोग घायल

 

मुजफ्फरपुर: मुसहरी थाना क्षेत्र के मुशहरी चौक के निकट सोमवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

घायलों की पहचान गोपालपुर तरवारा निवासी 60 वर्षीय शंभू शाह तथा बेला थाना क्षेत्र के बेला धीरन छपरा निवासी 35 वर्षीय राजाराम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों बाइक सवार मुशहरी चौक के पास पहुंचे ही थे कि अचानक दोनों बाइकों में जोरदार टक्कर हो गई।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर दोनों को तत्काल मुसहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।