Advertisement

वज्रपात और आंधी-तूफान का कहर: बिहार में 12 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

-वज्रपात और आंधी-तूफान का कहर: बिहार में 12 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

पटना, 04 मई 2026। दीपक। बिहार में खराब मौसम ने जानलेवा रूप ले लिया है। वज्रपात, आंधी-तूफान और तेज बारिश के कारण राज्य के विभिन्न जिलों में कुल 12 लोगों की मौत हो गई। इनमें पूर्वी चम्पारण में 5, गया में 4 और औरंगाबाद में 3 लोगों की जान गई है।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस घटना पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि आपदा की इस घड़ी में सरकार पूरी तरह प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने आम लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान पूरी सतर्कता बरतें। उन्होंने कहा कि वज्रपात से बचाव के लिए आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और खराब मौसम के दौरान घरों में ही सुरक्षित रहें।

राज्य में अचानक बदले मौसम ने जनजीवन को प्रभावित किया है, वहीं प्रशासन को अलर्ट मोड में रखा गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।