Advertisement

मुजफ्फरपुर में बिहार रक्षा वाहिनी चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, आदित्य पांडे अध्यक्ष व नूनू सिंह बने सचिव

-मुजफ्फरपुर में बिहार रक्षा वाहिनी चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, आदित्य पांडे अध्यक्ष व नूनू सिंह बने सचिव

पटना/मुजफ्फरपुर। बिहार रक्षा वाहिनी के संगठनात्मक चुनाव मुजफ्फरपुर जिले के सिकंदरपुर में शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गए। चुनाव में कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए बड़ी संख्या में मतदान किया।

चुनाव परिणाम के अनुसार अध्यक्ष पद पर आदित्य कुमार पांडे ने 437 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की, जबकि सचिव पद पर नूनू कुमार सिंह को 498 मत हासिल हुए और वे निर्वाचित घोषित किए गए।

इस दौरान पटना से पहुंचे बिहार रक्षा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार ठाकुर सहित चुनाव पर्यवेक्षक सुदेश्वर प्रसाद, भगवान सिंह, राधेश्याम सिंह, उमाशंकर ठाकुर, राजेश्वर प्रसाद, सिकंदर प्रसाद, संजय कुमार, संजय कुमार दुबे, ललितेश मिश्रा, शशि भूषण सिंह, तारकेश्वर ठाकुर, उमेश सिंह, रमेश चौधरी, विनय कुमार सिंह, रमेश मिश्रा, जुगल किशोर और शाहिद सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

मतदान प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण रही और चुनाव संपन्न होने के बाद पर्यवेक्षकों द्वारा विजेताओं की औपचारिक घोषणा की गई। चुनाव में बिहार रक्षा वाहिनी के कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे संगठन में लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मजबूती देखने को मिली।