-मिड-डे मील पर सवाल: बच्चों ने कहा—“सब्जी खट्टी, खाना खराब”
मुजफ्फरपुर।दीपक।
मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी प्रखंड अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय बलाहिया में मिड-डे मील की गुणवत्ता को लेकर गंभीर शिकायत सामने आई है। स्कूल के बच्चों के साथ-साथ रसोइया ने भी बताया कि परोसी जा रही सब्जी में खट्टापन होता है और खाना सही नहीं बन रहा हैl

बच्चों का कहना है कि खाने का स्वाद खराब होने के कारण वे पूरा भोजन नहीं कर पा रहे हैं। वहीं, रसोइया ने भी अप्रत्यक्ष रूप से भोजन की गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए हैं, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है।
स्थानीय लोगों ने इस पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों से जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। अभिभावकों का कहना है कि मिड-डे मील योजना का उद्देश्य बच्चों को पौष्टिक आहार देना है, लेकिन ऐसी लापरवाही बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है।
मामले को लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों की प्रतिक्रिया का इंतजार है।











