-एनबीडब्ल्यू वारंट में दो आरोपी गिरफ्तार, पियर पुलिस की कार्रवाई
मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।जिले के बंदरा प्रखंड क्षेत्र में पियर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एनबीडब्ल्यू (गैर जमानती वारंट) के तहत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों में गोविंदपुर छपरा से सुरेश राम एवं बन्दरा से मुन्ना उर्फ इंद्रेश चौधरी की गिरफ्तारी हुई है।

दोनों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी था, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया।
पियर थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है।











