-मुजफ्फरपुर में सजा साहित्य का महाकुंभ, 50 साहित्यकार और 10 पत्रकार हुए सम्मानित
मुजफ्फरपुर। शहर के नवयुवक समिति ट्रस्ट सभागार में रविवार को साहित्य और सृजन का अद्भुत संगम देखने को मिला। काव्य हिन्दुस्तान अंतरराष्ट्रीय साहित्य समूह के तत्वावधान में आयोजित कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह ने शहर के सांस्कृतिक माहौल को नई ऊंचाई दी।
कार्यक्रम के दौरान शहर और बाहर से आए करीब 50 साहित्यकारों तथा 10 पत्रकारों को अंग वस्त्र, मोमेंटो और पौधा भेंट कर “कलम के जादूगर रामवृक्ष बेनीपुरी सम्मान” से सम्मानित किया गया।
समारोह के प्रथम सत्र में रामवृक्ष बेनीपुरी के जीवन और साहित्यिक योगदान पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। सत्र की अध्यक्षता डॉ. राजीव रंजन ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अरुण कुमार साह उपस्थित रहे। इस सत्र का धन्यवाद ज्ञापन प्रो. पुष्पा गुप्ता ने किया।

दूसरे सत्र में भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ, जिसका संचालन उमेश राज ने किया। इस दौरान मंच पर उपस्थित कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के अंत में रेखा शर्मा ‘स्नेहा’ ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
कवि सम्मेलन में डॉ. हरि किशोर प्रसाद सिंह, सत्येन्द्र कुमार ‘सत्यन’, सुप्रिया सोनी, उमेश राज, डॉ. मीना परिहार, रामवृक्ष राम चकपुरी, बिनोद हंसोडा, मिंटू कुमार झा, प्रमोद नारायण मिश्र, प्रिय रंजन किशोर प्रसाद, उत्तम कुमार, डॉ. सिगबतुल्लाह हमीदी, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, प्रेम कुमार वर्मा, संजय कुमार अम्बष्ट, प्रो. देवव्रत अकेला, मीरा भारती, डॉ. दिनेश प्रसाद सिन्हा, रामेश्वर भोजपुरिया, रघुनाथ मुहब्बतपुरिया, कृष्ण कुमार, अजीत कुमार, डॉ. जगदीश शर्मा समेत कई रचनाकारों ने एक से बढ़कर एक काव्य पाठ प्रस्तुत कर समां बांध दिया।
कार्यक्रम में साहित्य, समाज और पत्रकारिता के संगम ने यह संदेश दिया कि शब्दों की ताकत समाज को दिशा देने में अहम भूमिका निभाती है।












