-पटना मरीन ड्राइव पर महिलाओं का ऐतिहासिक जुटान, भाजपा के मुख्यमंत्री बनने पर जताया गर्व
पटना। राजधानी पटना के मरीन ड्राइव पर आज महिला कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था, जहां बिहार में पहली बार भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री बनने के अवसर पर महिलाओं ने ऐतिहासिक जुटान कर खुशी और गर्व का इजहार किया। इस मौके को महिलाओं ने एक नए राजनीतिक और सामाजिक बदलाव के रूप में देखा।

कार्यक्रम में “नारी शक्ति वंदन” की भावना प्रमुख रूप से उभरकर सामने आई, जिसने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की। महिला कार्यकर्ताओं ने इसे सिर्फ एक राजनीतिक उपलब्धि नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान और सशक्तिकरण के प्रतीक के रूप में प्रस्तुत किया।
उपस्थित महिलाओं ने कहा कि यह क्षण बिहार के इतिहास में मील का पत्थर साबित होगा, जहां नारी शक्ति केवल सहभागी नहीं, बल्कि नेतृत्व की अग्रिम पंक्ति में खड़ी दिखाई दे रही है।
इस आयोजन ने स्पष्ट संदेश दिया कि बिहार अब एक नए युग में प्रवेश कर रहा है, जहां महिलाओं की भागीदारी, सम्मान और नेतृत्व को प्राथमिकता दी जा रही है।












