Advertisement

ताइक्वांडो एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र के लिए हुआ बालक-बालिका चयन ट्रायल

-ताइक्वांडो एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र के लिए हुआ बालक-बालिका चयन ट्रायल

मोतिहारी, राजन द्विवेदी।

पूर्वी चंपारण खेल भवन, मोतिहारी में आज ताइक्वांडो एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र के लिए 12 से 14 वर्ष तक उम्र के बालक व बालिका खिलाड़ियों का चयन ट्रायल हुआ। इस चयन ट्रायल में पूर्वी चंपारण के लगभग 40 लड़के तथा लड़कियों ने भाग लिया। इसका सफल संचालन बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा प्रतिनियुक्त प्रशिक्षक के द्वारा किया गया। चयनित खिलाड़ियों की सूची बिहार राज्य खेल प्राधिकरण को जिला खेल कार्यालय द्वारा भेजा जाएगा।

जिला खेल पदाधिकारी शुभम कुमार ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों को खेल विभाग बिहार सरकार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना के द्वारा संचालित एकलव्य राज्य आवासीय ताइक्वांडो प्रशिक्षण केंद्र में पठन-पाठन, खेलकूद एवं भोजन तथा आवासन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। जिससे खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर जिला राज्य एवं देश का नाम रोशन कर सकें। मौके पर राजन कुमार, सर्वोत्तम रंजन, रमेश कुमार आदि मौजूद रहे।