-मेघा कुमारी ने 10वीं परीक्षा में लहराया परचम, प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण
मुजफ्फरपुर।मुजफ्फरपुर जिले की होनहार छात्रा मेघा कुमारी ने बिहार बोर्ड की 10वीं परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर अपने परिवार और विद्यालय का नाम रोशन किया है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 के घोषित परिणाम में चैपमैन गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल, मुजफ्फरपुर की छात्रा मेघा कुमारी ने कुल 339 अंक प्राप्त कर प्रथम श्रेणी हासिल की है।

मेघा कुमारी की इस उपलब्धि से उनके परिवार में खुशी का माहौल है। उनके पिता शंभू कुमार सहनी ने बेटी की सफलता पर गर्व जताते हुए कहा कि यह उसकी कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम है।
विषयवार अंक की बात करें तो मेघा ने हिंदी में 73, संस्कृत में 59, गणित में 69, सामाजिक विज्ञान में 78, विज्ञान में 60 और अंग्रेजी में 51 अंक प्राप्त किए हैं।
मेघा कुमारी की इस सफलता से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। उन्होंने बताया कि वे आगे उच्च शिक्षा प्राप्त कर देश का नाम रोशन करना चाहती हैं।












