-शिशु कल्याण कोचिंग का शानदार प्रदर्शन, 97.2% रिजल्ट से बढ़ाया मान
मुजफ्फरपुर/गायघाट। दीपक। क्षेत्र के शिशु कल्याण कोचिंग संस्थान ने एक बार फिर अपने बेहतरीन परिणाम से शिक्षा के क्षेत्र में अपना दबदबा कायम रखा है। इस वर्ष संस्थान का कुल रिजल्ट 97.2 प्रतिशत रहा, जिससे छात्रों और अभिभावकों में खुशी का माहौल है।
संस्थान से परीक्षा में शामिल कुल 72 छात्रों में से 36 ने प्रथम श्रेणी, 28 ने द्वितीय श्रेणी और 6 ने तृतीय श्रेणी में सफलता हासिल की। वहीं मात्र 2 छात्र असफल रहे। खास बात यह रही कि 10 छात्रों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

टॉपर्स की बात करें तो बठवारा गांव की संध्या कुमारी ने 446 अंक (89.2%) प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। वहीं तेहवारा गांव की स्नेहा कुमारी 440 अंक (88%) के साथ दूसरे स्थान पर रही। तीसरा स्थान शिवदाहा बरैल के विवेक कुमार ने 437 अंक (87.4%) लाकर प्राप्त किया।
संस्थान के निदेशक विजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी छात्रों ने अच्छा प्रदर्शन किया है, हालांकि उम्मीद और भी बेहतर परिणाम की थी, क्योंकि कई छात्रों को अपेक्षा से कम अंक प्राप्त हुए हैं। उन्होंने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।












