-मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे वैशाली महोत्सव का उद्घाटन, 31 मार्च से तीन दिवसीय आयोजन
वैशाली। दीपक।
ऐतिहासिक नगरी वैशाली में 31 मार्च से शुरू होने वाले तीन दिवसीय वैशाली महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री Nitish Kumar द्वारा किया जाएगा। इस महोत्सव को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है और तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।
महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम देखने को मिलेगी। प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक Udit Narayan, लोक गायिका Kalpana Patowary और भजन सम्राट Anup Jalota जैसे नामचीन कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे, जिससे महोत्सव की रौनक और बढ़ेगी।

महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए वैशाली की डीएम वर्षा सिंह और एसपी विक्रम सिहाग ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मंच, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और अन्य जरूरी सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
प्रशासन का दावा है कि इस बार का वैशाली महोत्सव भव्य और आकर्षक होगा, जिसमें स्थानीय लोगों के साथ-साथ दूर-दराज से आने वाले पर्यटकों के लिए भी विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं।









