Advertisement

नम आंखों से भक्तों ने किया माता रानी का विसर्जन

-नम आंखों से भक्तों ने किया माता रानी का विसर्जन

मुजफ्फरपुर। दीपक/मयंक: जिले के बंदरा प्रखंड के नूनफारा स्थित बाबा लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में नवयुवक दुर्गा पूजा समिति द्वारा आयोजित चैत्र नवरात्रि के समापन पर शनिवार को माता रानी की प्रतिमा का विधिवत विसर्जन किया गया।


विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की आंखें नम दिखीं और वातावरण “जय माता दी” के जयकारों से गूंज उठा। भक्तों ने पूरे विधि-विधान के साथ माता रानी को विदाई दी और अगले वर्ष पुनः आगमन की कामना की।
इस मौके पर स्थानीय ग्रामीणों के साथ पूजा समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।