Advertisement

गायघाट पहुंचे तेजस्वी यादव, गोलीकांड पीड़ित परिवार से मिलकर जताई संवेदना, दोषी पर सख्त कार्रवाई की मांग

-गायघाट पहुंचे तेजस्वी यादव, गोलीकांड पीड़ित परिवार से मिलकर जताई संवेदना, दोषी पर सख्त कार्रवाई की मांग

मुजफ्फरपुर/गायघाट। दीपक।
बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav बुधवार को गायघाट प्रखंड की बेरुआ पंचायत स्थित चोरनियां गांव पहुंचे, जहां उन्होंने हाल ही में हुए गोलीकांड में मृतक जगतवीर राय के शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिया।
तेजस्वी यादव ने घटना को बेहद दुखद और गंभीर बताते हुए राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने मांग की कि जिस थानेदार ने गोली चलाई है, उसे कठोर से कठोर सजा दी जाए। उन्होंने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो चुकी है।


उन्होंने आरोप लगाया कि “बिहार में पुलिस ही अपराधी बन चुकी है। अपराधियों का काम अब पुलिस कर रही है। दारू पीकर दरोगा किसी को भी गोली मार देता है और उसका कुछ नहीं बिगड़ता।”
तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि “ये भ्रष्ट असामाजिक तत्व हमारे लोगों के संयम और अनुशासन को कमजोरी समझने की भूल न करें।”
इस दौरान मौके पर राजद नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे गांव में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई और घटना को लेकर लोगों में आक्रोश भी देखने को मिला।