Advertisement

अच्छे अंक लाने वाले छात्रों को किया गया सम्मानित, शिक्षा के महत्व पर दिया गया जोर

–अच्छे अंक लाने वाले छात्रों को किया गया सम्मानित, शिक्षा के महत्व पर दिया गया जोर

राजापाकर/संवाददाता।
राजापाकर प्रखंड के भलुई स्थित एलएम सेंट्रल पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार को वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा हमारे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण आधार है। शिक्षा के बल पर ही व्यक्ति ऊंचे मुकाम हासिल कर सकता है और इसे कोई छीन नहीं सकता।


उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि आप सभी देश के भविष्य हैं, इसलिए शिक्षित होकर अपने समाज और देश का नाम रोशन करें। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम, पूर्व प्रमुख ममता कुमारी और राजद प्रदेश सचिव राजीव रंजन ने मेधावी छात्रों को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया।
विद्यालय की प्राचार्य ममता कुमारी ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य होते हैं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से वे विद्यालय एवं प्रखंड का नाम रोशन कर सकते हैं। उन्होंने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए आगे और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर तपसी प्रसाद सिंह, बालेंद्र दास, नगीना प्रसाद सिंह, रविंद्र प्रसाद सिंह, चंदेश्वर सिंह, विमल ठाकुर सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।