Advertisement

एक दिवसीय “पशु बांझपन निवारण शिविर”का हुआ आयोजन।

–एक दिवसीय “पशु बांझपन निवारण शिविर”का हुआ आयोजन।
राजापाकर – संजय श्रीवास्तव। दाउदनगर पंचायत के सामुदायिक भवन, में पशु बाँझपन निवारण शिविर का उद्दघाटन माननीय पंचायत मुखिया श्री मदन चौधरी द्वारा फीता काटकर किया गया। शिविर में कुल 47 पशुपालकों के 133 पशुओं का इलाज कर संबंधित निःशुल्क दवा का वितरण भी किया गया। साथ ही पशुओं के रख- रखाव, पशुओं में बांझपन एवं उसके निवारण हेतु विस्तार से पशुपालकों को डॉ0 प्रमोद कुमार, भ्रमणशील पशुचिकित्सा पदाधिकारी, विदुपुर द्वारा बताया गया।


शिविर में डॉ0 प्रमोद कुमार, भ्रमणशील पशुचिकित्सा पदाधिकारी, विदुपुर; डॉ0 मणि कुमारी कर्णिका, भ्रमणशील पशुचिकित्सा पदाधिकारी, बरांटी; डॉ0 रंजू कुमारी, MVU, विदुपुर पशुचिकित्सक, पंकज कुमार, अनोज कुमार, प्रतिभा कुमारी, सुमित कुमार, अमित कुमार, अनिल कुमार, नवनीष कुमार आदि उपस्थित रहकर शिविर को सफल बनाने में अपना मत्वपूर्ण योगदान दिया।