Advertisement

बन्दरा में पेड़ पर गिरा ठनका,धधका पेड़

–बन्दरा में पेड़ पर गिरा ठनका,धधका पेड़

मुजफ्फरपुर/बन्दरा।दीपक।
प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार की शाम बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हत्था थाना क्षेत्र के तेपरी पंचायत वार्ड संख्या-6 में बिजली गिरने से एक तार के पेड़ में आग लग गई, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज बारिश के बीच अचानक जोरदार आवाज हुई और देखते ही देखते पेड़ में आग धधकने लगी। घटना के समय पेड़ के पास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि टल गई। करीब आधे घंटे तक पेड़ के ऊपरी हिस्से में आग जलता रहा, जिसके बाद स्वतः आग बुझ गया।


प्रखण्ड एवं आसपास के क्षेत्रों में आंधी पानी एवं कहीं कहीं हल्की ओलावृष्टी की सूचना है।जिससे खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा है। स्थानीय किसानों के अनुसार गेहूं, मक्का, आम और लीची की फसल प्रभावित हुई है। किसानों मनीष ठाकुर,अमरेंद्र तिवारी,कृष्ण कुमार तिवारी,अजय राय,रासलाल सहनी आदि ने बताया कि अचानक हुई आंधी पानी से किसानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से फसल नुकसान का आकलन कर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।