–पूसा में दो दिवसीय क्लस्टर स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ, युवाओं ने दिखाया उत्साह
पूसा/समस्तीपुर, 9 मार्च। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में “मेरा युवा भारत” कार्यक्रम के तहत जय जवान जय किसान युवा क्लब, हरपुर पूसा द्वारा प्रखंड मुख्यालय के समीप खेल मैदान में दो दिवसीय क्लस्टर स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन क्लब के अध्यक्ष रौशन कुमार के नेतृत्व में किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि माय भारत के राज्य उपनिदेशक सुश्री दीक्षा मिश्रा एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर भारतीय कृषि अनुसंधान केंद्र (IARI) के निदेशक प्रियरंजन कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी रवीश कुमार रवि, अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. राकेश कुमार, दक्षिणी हरपुर पंचायत के सरपंच संजय शाह तथा अस्पताल प्रबंधक राज्यपाल कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। मंच पर सभी अतिथियों को शॉल, माला और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि सुश्री दीक्षा मिश्रा ने कहा कि खेलकूद से युवाओं का शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है और इससे अनुशासन तथा टीम भावना भी विकसित होती है। वहीं विशिष्ट अतिथि प्रियरंजन कुमार ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से समाज में सौहार्दपूर्ण माहौल का निर्माण होता है और युवाओं को सकारात्मक दिशा मिलती है।
प्रतियोगिता में प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से आए युवक-युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान दौड़, कबड्डी, वॉलीबॉल, लंबी कूद, ऊंची कूद और गोला फेंक सहित कई खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
कार्यक्रम में सत्येंद्र राय, दिनेश राय, सुमन कुमार, फिजिकल टीचर सूरज कुमार, ओम कुमार, क्लब के सचिव नीरज कुमार, रविंद्र सिंह, राजाराम सिंह, अखिलेश सिंह, विवेक कुमार, विमलेश कुमार, मोनू कुमार, नयन कुमार, अजय कुमार, राजीव कुमार, शिवम कुमार, रवि रंजन कुमार, सनम कुमार समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।










