Advertisement

राजापाकर प्रखंड सह अंचल कार्यालय में होली मिलन समारोह, प्रेम और भाईचारे का संदेश

-राजापाकर प्रखंड सह अंचल कार्यालय में होली मिलन समारोह, प्रेम और भाईचारे का संदेश

राजापाकर, संजय श्रीवास्तव।
प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में होली पर्व को लेकर गुरुवार को उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। अवकाश की घोषणा के बाद पदाधिकारियों एवं प्रखंड-अंचल कर्मियों ने बीडीओ सूर्य प्रताप सिंह सेंगर के नेतृत्व में होली मिलन समारोह का आयोजन किया।
समारोह के दौरान सभी पदाधिकारियों और कर्मियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं तथा आपसी गिले-शिकवे भुलाकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने का संकल्प लिया। कार्यालय परिसर रंगों और हंसी-खुशी से सराबोर नजर आया।


बीडीओ ने अपने संबोधन में कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का पर्व है। इस अवसर पर सभी को मिलजुल कर समाज में एकता का संदेश देना चाहिए। उन्होंने कर्मियों से आपसी सहयोग और सकारात्मक कार्यसंस्कृति बनाए रखने की अपील भी की।
इस मौके पर बीपीआरओ सुधी रंजन कुमार, लेखपाल राजेश कुमार सिंह, कर्मी अविनाश कुमार, पंकज कुमार सहित प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह ने कार्यालय परिवार के बीच आपसी संबंधों को और मजबूत करने का कार्य किया।