Advertisement

एंटायटलमेंट कैंप का समापन, 800 लोगों को मिला सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ

-एंटायटलमेंट कैंप का समापन, 800 लोगों को मिला सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ

राजापाकर/संजय श्रीवास्तव।
ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम भारत द्वारा चलाए गए एंटायटलमेंट कैंप का सफल समापन हो गया। 9 फरवरी से 25 फरवरी तक प्रखंड की सभी पंचायतों में अलग-अलग तिथियों पर आयोजित इस विशेष अभियान में करीब 800 लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया गया।
कैंप के दौरान किसान पंजीयन, किसान आईडी, किसान सम्मान निधि, वृद्धावस्था पेंशन, आयुष्मान कार्ड निर्माण सहित कई लाभकारी योजनाओं से लोगों को जोड़ा गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य उन जरूरतमंदों तक योजनाओं की सुविधा पहुंचाना था, जो संसाधनों या आर्थिक अभाव के कारण प्रखंड कार्यालय तक नहीं पहुंच पाते हैं।
स्थानीय लोगों और प्रखंड प्रशासन ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कैंप आयोजित करने की आवश्यकता जताई और हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिया।


कैंप के समन्वय में जीतेश कुमार की सक्रिय भूमिका रही। वहीं विभिन्न टीमों ने मिलकर अभियान को सफल बनाया, जिसमें सफ़क नाज, सविता कुमारी, ऋचा गुप्ता, राजीव कुमार, शाकिब, बिपिन सिंह और साईं स्मृति दास शामिल रहे। संस्था की ओर से अभिषेक आनंद का भी विशेष योगदान रहा।
ग्रामीणों ने कहा कि इस तरह के कैंप से योजनाओं का लाभ सीधे जरूरतमंदों तक पहुंच रहा है, जिससे समय और धन दोनों की बचत हो रही है।