Advertisement

शिवदाहा में किसने मंगाई शराब की बड़ी खेप, पूछताछ में चालक समेत दो धंधेबाज ने किया है खुलासा, आखिरकार इस गांव में कितना शराब माफिया, पता लगा रही पुलिस

-शिवदाहा में किसने मंगाई शराब की बड़ी खेप, पूछताछ में चालक समेत दो धंधेबाज ने किया है खुलासा, आखिरकार इस गांव में कितना शराब माफिया, पता लगा रही पुलिस

दीपक कुमार। गायघाट

जिले में शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस और उत्पाद विभाग की निरंतर छापेमारी के बावजूद शराब तस्करों के हौसले पस्त नहीं हो रहे हैं। तस्कर पुलिस को चकमा देने के लिए हर दिन नए-नए और चौंकाने वाले हथकंडे अपना रहे हैं। ताजा मामले में बेनीबाद एलटीएफ पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बेनीबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत बरूआरी से आगे तीरमुहान के पास कार्रवाई करते हुए ऑटो पर लोड 354 लीटर विदेशी शराब की खेप बरामद की है, जिसमें चालक समेत दो को मौके से गिरफ्तार किया गया है। साथ ही ऑटो गाड़ी जब्त की है।

पुलिस के पूछताछ के बाद चालक मुजफ्फरपुर जिले के कर्जा थाना निवासी संजीत कुमार और बरूआरी निवासी सूरज कुमार सिंह ने पुलिस को कई चौकाने वाला खुलासा किया है। आसपास के गांव के कई शराब के बड़े कारोबारी के नाम बताया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।बेनीबाद पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ चलाए गए अभियान में बड़ी सफलता प्राप्त की है। बेनीबाद एलटीएफ पुलिस ने एक लग्जरी कार से 354 लीटर से अधिक विदेशी शराब जब्त की है। यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक कानतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर की गई।